श्रीलंका में गोटाबाया स्वदेश लौटे श्रीलंका से भागने के करीब दो महीने बाद इसके पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे थाईलैंड से स्वदेश लौटे।

श्रीलंका में गोटाबाया स्वदेश लौटे श्रीलंका से भागने के करीब दो महीने बाद इसके पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे थाईलैंड से स्वदेश लौटे। 

श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच अपने इस्तीफे की मांग को लेकर महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के नौ जुलाई को हिंसक रूप अख्तियार करने के बाद गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को देश छोड़कर भाग गए थे। उस समय प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में राष्ट्रपति आवास सहित कई अन्य सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया था। गोटबाया राजपक्षे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गोटबाया राजपक्षे यहां विजेरामा मवाथा के समीप एक सरकारी बंगले में रहेंगे और इलाके की सुरक्षा के लिए एक बड़ी सुरक्षा टुकड़ी नियुक्त की जाएगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ