बाढ़ से सिंध का बुरा हाल, पानी उतरने में लगेंगे 6 माह

बाढ़ से सिंध का बुरा हाल, पानी उतरने में लगेंगे 6 माह 

पाकिस्तान बाढ़ से अब तक 1396 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा करीब 13 हजार लोग घायल भी हुए हैं। अकेले सिंध में ही बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 578 तक जा पहुंचा है। ये वो सरकारी इसके अलावा 8321 लोग घायल भी हुए हैं। आंकड़ा है जो सिंध के मुख्घ्यमंत्री ने पत्रकारों को मुहैया करवाया है। इतना ही नहीं उनके बयानों में यहां पर आई बाढ़ की भयावहता और प्रांत की बदहाली भी साफतौर पर दिखाई दे रही है। उन्घ्होंने बताया है कि प्रांत में आई बाढ़ का पानी उतरने में भी करीब 6 माह का समय लग जाएगा। तब तक लोग क्घ्या करेंगे और उस वक्घ्त तक बीमाारियों का यहां पर क्घ्या आलम होगा इस बारे में सोच कर भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं। सीएम मुराद अली शाह ने जो आंकड़ा पेश किया है वो जून से लेकर सितंबर तक का है। उनके मुताबिक करीब 3 करोड़ लोग बेघर हुए हैं। पिछले दिनों यूएन प्रमुख एंतोनियो गुतरेस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था। इस दौरे में उनके साथ देश के पीएम शहबाज शरीफ भी थे। इस दौरे के बाद उन्घ्होंने पूरी दुनिया से पाकिस्घ्तान की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। उन्घ्होंने कहा था कि पाकिस्घ्तान का बाढ़ से हाल बेहाल है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ