07 सितम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

07 सितम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

07 सितम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:

🔅 तिथि द्वादशी 09:59 PM

🔅 नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 02:54 PM

🔅 करण :

                बव 01:36 PM

                बालव 01:36 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग शोभन +01:15 AM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:48 AM

🔅 चन्द्रोदय 04:03 PM

🔅 चन्द्र राशि मकर

🔅 सूर्यास्त 06:12 PM

🔅 चन्द्रास्त +02:53 AM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:31 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:22 AM - 12:12 PM

🔅 कंटक 04:22 PM - 05:12 PM

🔅 यमघण्ट 08:02 AM - 08:52 AM

🔅 राहु काल 11:47 AM - 01:21 PM

🔅 कुलिक 11:22 AM - 12:12 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:22 AM - 07:12 AM

🔅 यमगण्ड 07:05 AM - 08:39 AM

🔅 गुलिक काल 10:13 AM - 11:47 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

🌹विशेष ~ वामन द्वादशी, वामन जयन्ती मध्यान्हे वामनावतार, श्रवण द्वादशी।🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 07 सितम्बर 2022, बुधवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह देते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा । यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा । भाई बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): श्रीगणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। मित्रों तथा परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करें। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधा रहेगी जिससे आप मानसिक रूप से बेचैन रहेगें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

सिंह (Leo): आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगें। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। श्रीगणेशजी के अनुसार नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्ता बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे- सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उतरने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए कहते हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेगें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): श्रीगणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेगें। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेगी और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल नहीं करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा- प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट- दर्द सताएगा। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रहेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । किसी भी तरह के दस्तावेज को करने में सावधानी रखें। ऐसी परिस्थिती उत्पन्न हो सकतीहै जो आपके मानहानि का कारण बनें। स्त्री तथा पानी से सावधान रहें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ