सुनक ने कट्टरता रोकने का किया वादा

सुनक ने कट्टरता रोकने का किया वादा

लंदन। राष्ट्रवादियों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने कट्टरता रोकथाम कार्यक्रम लाने का वादा किया है। ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनक ने कहा कि ब्रिटेन को दुश्मन मानने वाले व्यक्तियों को चरमपंथियों की सूची में शामिल किया जाएगा। एक कार्यक्रम में ऋषि सुनक ने कहा कि अगर वह पीएम बनते हैं तो जो लोग ब्रिटेन को बदनाम करते हैं, उन्हें चरमपंथी मानकर योजनाओं के तहत सरकार के डिरेडिकलाइजेशन प्रिवेंट प्रोग्राम के तहत सबक सिखाया जाएगा। ऋषि ने कहा कि चाहे इस्लामी चरमपंथ से निपटने के प्रयासों को दोगुना करना हो या देश से नफरत करने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकना हो, वह उस कर्तव्य को पूरा करेंगे। बता दें कि ब्रिटेन में 80 प्रतिशत लाइव काउंटर टेरर अटैक और 68 प्रतिशत चरमपंथी घटनाओं के आरोपी इस्लामवादी हैं। हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में लिज ट्रस लगभग सभी सर्वेक्षणों में ऋषि सुनक से आगे चल रही हैं। हाल ही में टाइम्स अखबार द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल में ट्रस को ऋषि सुनक से 34 पॉइंट आगे दिखाया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ