मदन कौशिक के राजनीतिक भविष्य पर टिकी नजरें

मदन कौशिक के राजनीतिक भविष्य पर टिकी नजरें

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अब पूर्व मंत्री मदन कौशिक का राजनीतक भविष्य क्या होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो चली है। समझा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष छोड़ने के एवज में उन्हें धामी सरकार में मंत्री पद या फिर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंप सकती है। हरिद्वार से विधायक कौशिक की पिछली भाजपा सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में ताकतवर मंत्री के रूप में छवि थी। महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभालने के साथ ही उन्होंने सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई। तब सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद कौशिक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उनके ही कार्यकाल में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ