भारत माँ के लाल

भारत माँ के लाल

मिलें अपनो का प्यार हमको,
तो सफलता चूमेंगी कदम।
रहे सभी का अगर साथ, 
तो जीत जाएंगे हर जंग।
और मिल जाएगा हमको,
खोया हुआ आत्म सम्मान।
इसलिए हिल मिलकर, 
 रहो देशवासियो सब।।

तुम्हें कसम भारत मां की, 
दिखाओ अपना जौहर तुम।।
तुम्ही तो कणधार हो,
अब भारत माँ के बच्चों।
इसलिए में कहती हूँ ,
बहुत छला हैं गद्दारों ने।
तुम्हें अपनी माँ की रक्षा, 
 करने उतर जाओ मैदान में।।

बात जब माँ की आती हैं,
तो भूल जाते जाती धर्म।
और कस के कमर अपनी,
कूद जाते रणभूमि में हम।
और दिखा देते बहादुरी,  
अपनी उन गद्दारो को।
तभी तो छोड़कर भाग जाते, 
वो जंग के मैदान से।।

उन सभी वीर बहादुर सैनानियों को सलाम करते है जिन्होंने हमे आज़ादी दिलाई और अपने प्राण भारत माँ पर निछावर कर दिए।।
जय हिंद जय भारत

जय जिनेन्द्र 
संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ