Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तुलसी जयंती के अवसर पर साहित्य संवाद द्वारा अखिल भारतीय जयंती कवि सम्मेलन

तुलसी जयंती के अवसर पर साहित्य संवाद द्वारा अखिल भारतीय जयंती कवि सम्मेलन

औरंगाबाद से हमारे संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर 
औरंगाबाद, 5 अगस्त।श्रावण शुक्ला सप्तमी की रात्रि में औरंगाबाद जिला की सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केन्द्र की साहित्यिक इकाई साहित्य संवाद द्वारा तुलसी जयंती के अवसर पर ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन वरीय शिक्षक सह कवि श्रीराम राय के कुशल संचालन में आयोजित किया गया।
साहित्य संवाद के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जाने माने साहित्यकार डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि तुलसी ने राम को संस्कृति के संयोजक पुरुष के रूप में चित्रित किया है।
मुख्य अतिथि के रूप में चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय ने तुलसी अवतरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी दास का प्रदुर्भाव भारत में तेज और शौर्य जगाने के लिए हुआ जबकि महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि रामचरितमानस को महाकवि तुलसीदास ने जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया वहीं कवि सम्मेलन जन-जन के मन में अमिट छाप छोड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरीय कवि डॉ हेरम्ब मिश्र ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास राम कथा से अमर हो गए, वहीं वरीय पत्रकार रामाकांत सिंह ने भी तुलसी दास के जीवन पर प्रकाश डाला।
साहित्य संवाद से जुड़े युवा साहित्यकार धर्मेन्द्र सिंह ने आगत अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।
उद्घाटन सत्र के समापन के वरीय कवियित्री सुषमा सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुये कवि सम्मेलन में अमरनाथ सोनी "अमर ",प्रभात राजपूत ''राज'' गोंण्डवी, बद्रीनाथ विश्वकर्मा(गोरखपुर),हीरा सिंह कौशल,विद्याशंकरअवस्थी पथिक(कानपुर),सच्चिदानंद तिवारी ‌शलभ (लखनऊ),डॉ गीता पांडे अपराजिता (रायबरेली), सुधीर श्रीवास्तव,राजेश तिवारी मक्खन( झांसी) अनुभव छाजेड़(पटना सिटी), पदमा तिवारी दमोह,डा. दक्षा एच. निमावत"पृथा"(गांधीनगर),शाहाना परवीन (पटियाला)गीता कुमारी गुस्ताख (बोकारो),डा बीना सिंह "रागी" (छत्तीसगढ़) ,डा ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी शैलेश (वाराणसी),बृंदावन राय सरल(सागर), डा अलका पांडेय(मुंबई), पीयूष राजा(नवादा), ईश्वर चंद्र जायसवाल, (संत कबीर नगर), संजय जैन "बीना"(मुंबई),रामसाय श्रीवास "राम"(छग), सनुक लाल यादव, (बालाघाट ,म.प्र.), मीना जैन दुष्यंत(भोपाल), शोभेन्द्र पटेल "राज"(छत्तीसगढ़),डा अम्बे कुमारी( गया), अन्नपूर्णा मालवीया 'सुभाषितानि'(प्रयागराज),सुषमा सिंह(औरंगाबाद), योगेश सिंह धाकरे "चातक"संगीता श्रीवास्तव,रामकेश एम. यादव (मुंबई) एवं अरविंद अकेला(पटना) सहित दो दर्जन कवियों व कवियित्रियों ने काव्य पाठ से कवि सम्मेलन को तुलसीमय कर दिया।
काव्य पाठ के साथ ही सभी विद्वानों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। साहित्य संवाद के सह सचिव आदरणीय उज्जवल रंजन आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
---0---- अरविन्द अकेला।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ