राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं सोनिया गांधी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 23 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। कांग्रेस की तरफ से इस मुलाकात को शिष्टाचार और औपचारिक मुलाकात बताया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी की विवादित टिप्पणी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ये मुलाकात हुई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चैधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को लेकर जमकर विवाद हुआ था। अधीर रंजन ने कहा था कि वे राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगेंगे। लेकिन इन पाखंडियों से माफी नहीं मांगेंगे। अधीर रंजन चैधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोल दिया था। इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चैधरी पर जमकर निशाना साध रही है। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताया। उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी। लोकसभा में ईरानी और सोनिया गांधी के बीच इसे लेकर काफी तनाव भी देखा गया था। हालांकि, चैतरफा विवादों में घिरे अधीर रंजन चैधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगने के लिए समय मांगा था। लेकिन बीजेपी सोनिया गांधी पर निशाना क्यों साध रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि आगे आकर मुझे लड़े। हमारी नेता, जो महिला हैं, उन्हें टारगेट न करें। मैं फिर कह रहा हूं कि गलती हुई है। मैं बंगाली हूं। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है। मुझे संसद में बोलकर स्पष्टीकरण देने दीजिए।’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ