Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन सीमा के निकट भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास

चीन सीमा के निकट भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास 

वाशिंगटन। भारत से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की आक्रामक गतिविधियों पर भारत ने अब कड़ी लगाम कसने की तैयारी की है। अमेरिका के साथ भारत चीन के साथ विवादित सीमा से 100 किलोमीटर (62 मील) से भी कम दूरी पर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रहा है। ये सैन्य अभ्यास अक्टूबर के मध्य में उत्तराखंड के औली में 10,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित किया जाएगा जिसमें ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। औली चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगभग 95 किलोमीटर दूर है, जो एक दुर्गम भूमि है। दोनों देशों का ये सैन्य अभ्यास एक वार्षिक संयुक्त अभ्यास के 18वें संस्करण के हिस्से के रूप में होगा। गौरतलब है कि जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन सैनिकों और भारत के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद से भारत और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। गलवान की झड़प में कम से कम 20 भारतीय सैनिक और चार चीनी सैनिकों की मौत होने की खबर सामने आई थी। चीन के हाल ही में सीमा पर स्थित पैंगोंग त्सो झील के पार एक पुल का निर्माण करने से भी तनाव और बढ़ गया है। ये युद्ध अभ्यास एक ऐसा वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जिसे दोनों पक्षों की सेनाओं की क्षमता में सुधार और क्षेत्रीय सुरक्षा की चुनौतियों की एक लंबी सीरिज से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ