हिरोशिमा तबाही से भी नहीं ली सीख: गुटेरस
हिरोशिमा। हिरोशिमा पर अमेरिका के एटम बम हमले की आज शनिवार को 77वीं बरसी है। इस मौके पर शहर में ग्राउंड जीरो के पास पीस मेमोरियल पार्क में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले बान की-मून 2010 में हिरोशिमा में एटम बम के हमले की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 6 अगस्त, 1945 को हिरोशिमा के ऊपर अमेरिकी बमवर्षक से एटम बम गिराया था, जिसमें एक अनुमान के हिसाब से 140,000 लोग मारे गए थे। एक खबर के मुताबिक आज के कार्यक्रम में 98 देशों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया जबकि यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस और उसके मददगार बेलारूस को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ‘मानवता एक भरी हुई बंदूक से खेल रही है।’ दुनिया भर में परमाणु संकट और फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। गुटेरेस ने यूक्रेन, मध्य पूर्व और कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूदा संकट से पैदा होने वाले परमाणु जोखिम के बढ़ने की चेतावनी दी। गुटेरेस ने हिरोशिमा द्वारा सहन की गई भयावहता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘इस शहर में पलक झपकते ही हजारों लोग मारे गए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की मौत नारकीय आग में जलने से हो गई। बचे लोगों को कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।’ गुटेरेस ने कहा कि ‘हमें पूछना चाहिए कि इस शहर के ऊपर गिरने वाले एटम बम के बाद से हमने क्या सीखा है?’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com