हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर, लहराएंगे साढ़े चार करोड़ तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर, लहराएंगे साढ़े चार करोड़ तिरंगे

लखनऊ। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर समारोह को प्रदेश सरकार ने जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी पर ली है। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साढ़े चार करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस दौरान सभी शहरों व गांवों में स्वच्छता अभियान के साथ पार्कों की सजावट की जायेगी। प्रदेशवासियों को सरकार की प्राथमिकताओं व उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी।हर घर तिरंगा अभियान को बेहतर अंजाम देने के लिए जिलों में भाजपा के कार्यालयों के साथ ही डाकघर से भी झंडा की बिक्री की जा रही है। रविवार को भी हर जगह झंडा बिक्री के लिए पोस्ट आफिस खोले गए हैं। देश के साथ प्रदेश में भी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के अभियान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री और वितरण की सुविधा के लिए भी सरकार अपनी तरफ से लगी हुई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ