शिंदे का खेमा, बनवाएगा नया शिवसेना भवन!

शिंदे का खेमा, बनवाएगा नया शिवसेना भवन!

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट में जहां एक ओर असली शिवसेना की लड़ाई चल रही है, वहीं एकनाथ शिंदे खेमा नया शिवसेना भवन (शिवसेना से अलग हुए गुट के लिए पार्टी कार्यालय) की योजना बना रहा है। कई लोगों का दावा है कि बागी गुट समानांतर शिवसेना मुख्यालय स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना भवन के अलावा बागी खेमा हर जगह नई शाखा और पार्टी ऑफिस भी खोलने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने बताया कि नए भवन के लिए अभी कोई जगह तय नहीं की गई है। लेकिन मुंबई के दादर में मौजूदा शिवसेना भवन के पास जगह की तलाश की जा रही है। एक समानांतर सेना भवन की अटकलों को खारिज करते हुए, महाराष्ट्र के नवनियुक्त मंत्री उदय सामंत ने इसे एक अफवाह करार दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह पर पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों से भटकने का आरोप लगाते हुए अपने गुट को असली शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का अनुयायी बताते रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद शिंदे सरकार को श्दो-व्यक्ति सरकारश् करार दिया जा रहा था। क्योंकि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप-मुख्यमंत्री के पद पर थे। लेकिन उन्होंने अपने कैबिनेट का विस्तार नहीं किया था। शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद मंगलवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। कैबिनेट में बागी शिवसेना समूह और भाजपा के 9-9 मंत्रियों को शामिल किया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ