गुलाम नबी आजाद ने छोड़ दी कांग्रेस

गुलाम नबी आजाद ने छोड़ दी कांग्रेस 

नई दिल्ली। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ दी है। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।बता दें कि गुलाम नबी आजाद काफी लंबे समय से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने की खबर कई दिनों से लगायी जा रही थी। अंततः पार्टी के दिगगज नेता ने यह फैसला लेकर सारे कयासों को विराम दे दिया है। गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उन्होंने सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा है और कांग्रेस की सिफलता का ठीकरा राहुल गांधी के सिर पर फोड़ा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ