टाॅफी खाने के लिए मचल गया अजगर

टाॅफी खाने के लिए मचल गया अजगर

लंदन। सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है। इनकी कई प्रजातियां है लेकिन इनमें से हर प्रजाति जहरीली नहीं होती है। इसके बावजूद इनसे सभी डरते हैं। हालांकि, अब ऐसे कई लोग देखने-सुनने के लिए मिलने लगे हैं, जो इन सांपों को पालते हैं। सांपों को अपने बच्चे सा पालते हैं। लेकिन इनके आसपास रहने वाला हर इंसान इनसे खुश नहीं रहता है। कई ऐसे लोग हैं जो इनसे डरते हैं। यूके के लिवरपूल में रहने वाले एक शख्स ने भी छह फीट का एक सांप पाला, जो उसके आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। लिवरपूल के एक ग्रॉसरी स्टोर में गए इस शख्स को पता भी नहीं चला कि कब उसकी कार में उसका पालतू अजगर भी बैठ गया। शख्स शॉपिंग में बिजी था कि तभी उसके अजगर ने दुकान के मालिक को पूरी तरह से लपेट लिया। हालांकि, सांप मालिक को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। उसने सिर्फ शख्स को लपेट लिया था। इसके बाद शख्स के चीखने की आवाज पर अजगर का मालिक वहां आया और उसने अपने पालतू से उसे आजाद किया। इस पूरी घटना को स्टोर में आए एक कस्टमर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 52 साल के एल्विन मेनार्ड ने इस मोमेंट को कैद किया। बताया जा रहा है कि सांप को टॉफी खाने का मन था। उसी के लिए वो स्टोर आ गया था। जहां मिंट टॉफी रखी थी, वहीं स्टोर ओनर बैठी थी। अजगर ने टॉफी के लिए ही उसे लपेट लिया था। वो सिर्फ ओनर से टॉफी मांग रहा था। लेकिन ओनर इतने बड़े सांप की चपेट में आकर घबरा गयी। वो डर से चीखने लगी। जिस शख्स ने इस मामले की तस्वीरें शेयर की, वो स्टोर में पानी की बोतल लेने आया था। लेकिन सांप के डर से तुरंत वहां से भाग निकला। उसने बताया कि स्टोर ओनर की चीख से समझा जा सकता है कि वो कितनी डर गई थी। सांप स्टोर से मिंट टॉफी चुराने आया था। महिला की चीख पर उसका मालिक वहां आ गया और उसने तुरंत अपने सांप को स्टोर ओनर से अलग किया। कई लोगों ने तस्वीरें देखने के बाद शख्स को काफी भला-बुरा कहा। स्टोर में सांप लेकर आने से कई लोग आक्रोशित नजर आए। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ