लंदन में गर्मी के चलते पिघलने लगी सड़क

लंदन में गर्मी के चलते पिघलने लगी सड़क 

लंदन। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आखिरी बार सबसे ज्यादा तापमान 39.1 डिग्री 2019 में दर्ज किया गया था। इतनी गर्मी में रॉयल एयर फोर्स बेस का रनवे भी पिघलने लगा है। ऐसे में लोगों और जानवरों का क्या हाल होता होगा, आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल स्पेन और ग्रीस में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। गर्मी से सड़कों पर डामर पिघल गया। ब्रिटेन में गर्मी की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है और देश एक तरह से ठप है। ट्रेन, फ्लाइट भी कैंसिल हैं। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन और अमेरिका में जंगल की आग काबू नहीं आ रही है। इससे लगातार गर्मी बढ़ रही है। स्पेन में 36 जगहों पर जंगल की आग धधक रही है। 70 हजार हेक्टेयर जंगल जल चुका है। दक्षिण-पश्चिमी स्पेन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और देश के बाकी हिस्सों में 40 डिग्री तक जा चुका है। पुर्तगाल के जंगल में लगी आग से 160 से अधिक लोग घायल हो गए। सैकड़ों लोगों अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ