Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मौसम की बातें...

मौसम की बातें...

हर मौसम में प्यार मोहब्बत 
की आपस में बातें होती है। 
हर मौसम में मोहब्बत निभाने 
कि कसमे खाई जाती है। 
और चलता है दौर आपस में
मेल मिलाप करने का। 
पर होती है दिलको पीड़ा
इस सावन के महीने में ।। 

चारों ओर हरियाली 
कितनी छाई रहती है। 
मंद मंद हवाओं के साथ
हल्की बारिस होती है। 
जिससे वदन सुकड़ा सा 
और गरम हो जाता है। 
जो दिलकी गहराईयों में
लम्बी आह भर देता है।। 

गर्म हुये वदन पर जब 
ठंडी बारिश की बूंदे गिरती है। 
तो अंदर से एक आवाज 
छन सी आती है। 
जो दिल दिमाग को 
शून्य करके बेचैन कर देती है। 
और सीने की धड़कनों को
और तेज कर देती है।। 

आँखे होंठ और दिल भी
अपनी कहानी कहते है। 
और तन मन सब कुछ 
तड़पकर सुस्त होने लगता है। 
न कुछ खाया पिया जाता है
न ही बिना उनके जिया जाता है। 
दिलमें लगी है जो आग 
उससे सिसकियां भर रहा है।
और ये सब कुछ सावन के 
महीने में ही क्यों होता है।। 

जय जिनेंद्र 
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ