ओमप्रकाश राजभर ने भी दिया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन
- पार्टी में बिखराव की संभावना
लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भले ही ऐलान कर दिया हो कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे, मगर हकीकत में ऐसा ही होगा, यह कहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। ओम प्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से ऐलान किया है कि सुभासपा के 6 विधायक द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देंगे, मगर उनके इस दावे पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इसकी वजह है कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के 6 विधायकों में से 3 तो समाजवादी पार्टी के ही नेता हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान एडजस्टमेंट के फॉर्मूले पर समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं को सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया था। उस चुनाव के दौरान जीत दर्ज करने वाले 6 विधायकों में 3 सपा के खाते से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस तरह से कहने को तो भले ही ये सभी ओपी राजभर की पार्टी के ही विधायक कहे जाएंगे, मगर सपा के खाते से सुभासपा के विधायक बने ये तीन नेता राजभर की बात मानेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com