पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मुठभेड़ में 6 उग्रवादियों एवं एक सैनिक की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मुठभेड़ में 6 उग्रवादियों एवं एक सैनिक की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में रात भर चले सैन्य अभियान के दौरान एक सैनिक एवं छह उग्रवादी मारे गये। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान में बताया कि केच जिले के होशाब इलाके में अलगाववादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अन्य सैनिक घायल भी हो गया। उसने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी केच से मस्तंग जा रहे हैं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। उग्रवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी तथा छह उग्रवादी एवं एक सैनिक मारे गये। सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया। अभियान जारी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ