29 जुलाई 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

29 जुलाई 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

29 जुलाई 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग


श्री गणेशाय नम:

!! दैनिक पंचांग

🔅 तिथि प्रतिपदा 11:58 PM

🔅 नक्षत्र पुष्य 09:45 AM

🔅 करण :

                किन्स्तुघ्ना 12:26 PM

                बव 12:26 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग सिद्धि 06:35 PM

🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:23 AM

🔅 चन्द्रोदय 05:26 AM

🔅 चन्द्र राशि कर्क

🔅 सूर्यास्त 06:37 PM

🔅 चन्द्रास्त 07:21 PM

🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 01:23 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत श्रावण

🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:29:03 - 12:22:35

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 07:54 AM - 08:48 AM

🔅 कंटक 01:16 PM - 02:09 PM

🔅 यमघण्ट 04:50 PM - 05:43 PM

🔅 राहु काल 10:15 AM - 11:55 AM

🔅 कुलिक 07:54 AM - 08:48 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:03 PM - 03:56 PM

🔅 यमगण्ड 03:16 PM - 04:56 PM

🔅 गुलिक काल 06:54 AM - 08:35 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

🌹विशेष ~ पश्चिम दिशा बुधोदय। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 29 जुलाई 2022, शुक्रवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधे की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा हो सकती है। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने से थकान का अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता मानसिक शांति प्रदान करेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आज आप दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीददारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण होगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए आयाम मिलेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्य कार्य होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): थोड़ी प्रतिकूलताओं के लिए आज आपको तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है या उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखें। वाहन के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धन लाभ की संभावनाएं हैं। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों और सुगंधित पदार्थों की खरीददारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। परिवार के प्रश्नों का सुखद हल आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): शादी-विवाह, संतान सुख का योग, स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए समय उत्तम है। विदेश में व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक और मांगलिक कार्य करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। उदासी छायी रहेगी। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रु परेशान कर सकते हैं। बाई आंख में तकलीफ होगी और कर्ज बढ़ सकता है। स्त्री और संतान की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की सलाह है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह का योग होगा। पत्नी और संतान का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों और बुजुर्गों की तरफ से नौकरी-धंधे में लाभ की प्राप्ति होगी। माता रानी की कृपा से आय के साधनों में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): माता रानी के आशीर्वाद से आपके सभी काम सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थ जीवन में सुख-शांति से खुशी का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ