पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद असामाजिक गतिविधियां बढ़ी: भाजपा

पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद असामाजिक गतिविधियां बढ़ी: भाजपा 

 शिमला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली संकट के दौर से गुजर रहे हैं। जब से आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में सत्ता में आई है, असामाजिक गतिविधियों के मामले बढ़े हैं। यहां जारी बयान में त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि देख सकते हैं कि पंजाब में दिन के उजाले में फायरिंग की कई घटनाएं होती हैं। एक सरकारी इमारत पर राकेट लांचर के जरिये हमला हुआ था। यह शस्त्र भारत में नहीं बना था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को खालिस्तान समर्थकों सहित राष्ट्रविरोधी तत्वों का समर्थन प्राप्त है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या हुई। हत्याकांड के बाद खालसा कालेज के सामने और एक बस पर फायरिंग की गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ