हरियाणा में आम आदमी पार्टी की नई सियासी तैयारी

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की नई सियासी तैयारी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में नई सियासी पारी की तैयारी में है और इसके लिए वह स्घ्थानीय निकाय चुनाव को रास्ता व आधार बनाना चाहती है। इसी कारण हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी जोर आजमाइश में लगी हुई है। कांग्रेस स्घ्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही है, जबकि भाजपा व जजपा शहरी निकाय चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। भाजपा, जजपा और कांग्रेस जहां राज्यसभा चुनाव की गतिविधियों में व्यस्त थे, वहीं आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। भाजपा-जजपा और इनेलो से पहले ही आप ने निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ