बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 और ग्रेनेड मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 और ग्रेनेड मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया 

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुरी तरह फंस गए हैं। पटना स्थित विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय ने विधायक के पैतृक घर से प्रतिबंधित हथियार एके-47 और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में उन्हें दोषी माना है। इस मामले में कोर्ट ने विधायक के एक करीबी सुनील राम को भी दोषी माना है। कोर्ट ने विधायक की ओर से दिए गए सभी तर्कों को खारिज कर दिया है। अनंत सिंह पटना जिले के मोकामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्घ्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। वह फिलहाल जेल में हैं। उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिश्त है। आखिरी बार अनंत सिंह को उनके घर से प्रतघ्बिंधित अत्याधुनिक हथियार एके-47 और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज इस मामले में न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहरा दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ