अपनी बात रखने का पूरा हक, पत्थरबाजी का नहीं: अनुराग ठाकुर

अपनी बात रखने का पूरा हक, पत्थरबाजी का नहीं: अनुराग ठाकुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए और जब बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल किया जा सकता है तो पथराव, आगजनी और उपद्रव के लिए कोई जगह नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे नेता हो या कोई संगठन, आग में घी नहीं डालना चाहिए क्योंकि इससे लोगों के साथ-साथ राज्य को भी नुकसान होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है और इसे बनाए रखने के लिए उन्हें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ