Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चेन्नई से पटना पहुॅंचे अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्री कृष्णाजी को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवदगीता

चेन्नई से पटना पहुॅंचे अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्री कृष्णाजी को सप्रेम भेंट  की श्रीमद्भगवदगीता

  • अपने भीतर के चेतन तत्व को जानने का मार्ग है श्रीमद्भगवदगीताः- श्री कृष्णाजी

अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु, दार्षनिक, मनिषी तथा एकम के संस्थापक श्री कृष्णाजी से श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेष कार्य समिति सदस्य, बीजेपी के पूर्व प्रदेष प्रवक्ता तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने आज राजधानी के होटल मौर्या में आध्यात्मिक मुलाकात की और उन्हें निःषुल्क घर-घर श्रीमद्भगवद्गीता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। चेन्नई से पटना पहुॅंचे और दुनिया के करोड़ों लोगों को आध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने वो श्री कृष्णाजी को श्री मिश्र गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाषित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेट कर उनका आषीर्वाद ग्रहण किया।
एकम के संस्थापक और अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्री कृष्णाजी ने कहा कि परमात्मा और आत्मा के बीच संबंध बनाने की दीक्षा प्राप्त कर अब तक विष्व के करोड़ों लोग मानव जीवन जीने में सफल हुए हैं। आध्यात्मिक गुरु श्री कृष्णा जी ने कहा कि भौतिकता से परे जीवन का अनुभव पाना होगा तभी आध्यात्म की मार्ग सफल हो सकती है। अपने जीवन के चेतन तत्व को जानने का मार्ग श्रीमद्भगवद्गीता है। आनन्दस्वरुप आत्मा का अनुसंधान करके ही आध्यात्म को जीवन में लाया जा सकता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ