Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अजोवस्टल स्टील प्लांट में छिपे 2439 यूक्रेनी लड़ाकों का सरेंडर

अजोवस्टल स्टील प्लांट में छिपे 2439 यूक्रेनी लड़ाकों का सरेंडर 

 मास्को। यूक्रेन जंग में रूस को एक बड़ी सफलता मिली है। रूस ने घोषणा की है कि महीनों से चल रही लड़ाई के बाद उसने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। रूस ने इसे यूक्रेन के खिलाफ अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत बताया। रूस के अधिकारियों के मुताबिक शहर के अजोवस्टल स्टील प्लांट पर कब्जे को लेकर आखिरी लड़ाई चल रही थी, जिसके बाद यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस की घोषणा की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्लांट के आखिरी सुरक्षाबलों को वहां से निकलने की इजाजत दे दी गई है। रूस का दावा है कि मारियुपोल के स्टील प्लांट में छिपे 2,439 यूक्रेनी लड़ाकों ने रूसी सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ