Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दुनिया में भारत का महत्व और बढ़ा: जॉन्सन

दुनिया में भारत का महत्व और बढ़ा: जॉन्सन

नई दिल्ली। भारत यात्रा पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत और भारत के लोकतंत्र की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में भारत की अहमियत और भी ज्यादा इसलिए बढ़ गई है कि भारतीय प्रशांत क्षेत्र भविष्य के नजरिए से तरक्की और ग्रोथ का केंद्र बन चुका है। भारत खुद को एक बेहद रोमांचक तरीके से इसके लिए तैयार कर रहा है। मेक इन इंडिया इस दिशा में अच्छा कदम है। यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ भूमिका पर ब्रिटिश पीएम ने कहा कि हम इससे परेशान नहीं है। रूस की तानाशाही के चलते अब सभी देशों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है और इसमें भारत की भी अहम भूमिका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय लोकतंत्र की कुछ ब्रिटिश सांसदों द्वारा आलोचना से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र को लेकर किसी एक देश को दूसरे देश को उपदेश नहीं देना चाहिए। भारत एक अविश्वसनीय, असाधारण देश है। दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इससे भी ज्यादा, इस वक्त भारत की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। दुनिया भारतीय प्रशांत क्षेत्र में भविष्य की ग्रोथ देख रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों के रहनुमा के तौर पर भारत की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि हम भारत से दोस्ती और सहयोग को मजबूत बनाना चाहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ नीति का जिक्र करते हए बोरिस ने कहा कि इससे हम परेशान नहीं है। भारत ने कई बार सख्त संदेश दिए हैं। लेकिन मैं पहले भी कह चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं कि यूक्रेन में युद्ध छेड़कर व्लादिमीर पुतिन ने एक बहुत बड़ी गलती की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ