Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एम्बुलंेस के लिए योगी ने रोक दी अपनी फ्लीट

एम्बुलंेस के लिए योगी ने रोक दी अपनी फ्लीट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय से गुरुवार शाम को 5 कालिदास मार्ग लौटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी फ्लीट अचानक रुकवा दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से लेकर राहगीर भी हैरान रह गये। दरअसल एक एंबुलेंस सायरन बजाती वहां से गुजरी। तभी सीएम योगी ने एंबुलेंस के निकल जाने के बाद फ्लीट को चलने का इशारा किया। मुख्यमंत्री का काफिला जब 5 कालीदास मार्ग से भाजपा कार्यालय के लिये चला, तभी मुख्यमंत्री ने देखा कि हजरतगंज की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस भी उनकी वजह से रोके गये ट्रैफिक में फंसी है। इस पर उन्होंने ड्राइवर से फ्लीट को किनारे रोकने को कहा। उनके सुरक्षाकर्मियों ने पायलट वाली गाड़ी तक मैसेज पहुंचाया और फ्लीट किनारे रोक दी गई। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सिपाही तुरंत एंबुलेंस की तरफ दौड़े। भीड़ के बीच से एंबुलेंस को निकाल कर उसे वहां से रवाना किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस मानवता पर लोगों ने उनकी तारीफ की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ