Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कात्यायनी माता

कात्यायनी माता

कात्यायन महर्षि कन्या देवी मां अवतरण किया
कात्यायनी मात भवानी भक्तों को सिद्ध मंत्र दिया 

इंद्रियों को वश में करने की विधा साधक पाता है 
शक्ति स्वरूपा साधना से सिद्ध साधक हो जाता है 

चार चतुर्भुज सिंह सवारी मां महिषासुर मर्दिनी 
ध्यान योग तप माया से प्रबल करें मां कुंडलिनी 

सकल सिद्धियां वरदहस्त से माता अंबे देती है 
दीप जला नित करें आरती संकट सारे हर लेती है 

मनोरथ पूरे करती मां सुख का सागर बरसाती 
दिव्य ज्ञान ज्योत जले आनंद की घड़ियां आती 

मां संतो की सदा सहायक दुष्टों का विनाश करें 
अलौकिक दरबार निराला चक्र गदा त्रिशूल धरे

महासमर में विजय दिलाती बुद्धि कौशल बल देती 
घर में सुख की वर्षा कर झोली सबकी भर देती
रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ