विरोध प्रदर्शन के साथ श्रीलंका के लोगों ने मनाया नये साल का जश्न

विरोध प्रदर्शन के साथ श्रीलंका के लोगों ने मनाया नये साल का जश्न 

कोलम्बो। श्रीलंका अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस बीच 14 अप्रैल का श्रीलंका ने नया साल मनाया। हालांकि, आर्थिक संकट के बीच इस बार नये साल के जश्न में मस्ती या पार्टी नहीं, बल्कि विरोध प्रदर्शन हुए श्रीलंका के निवासियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर अपने पारंपरिक नववर्ष का जश्न मनाते हुए एक दूसरे के साथ दूध-चावल और केक शेयर किए। प्रदर्शनकारी देश में अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग करते हुए छठे दिन भी यहां डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान गृहयुद्ध के समय विकलांग हुए सैनिकों ने चूल्हा जलाया, बौद्ध भिक्षुओं ने धार्मिक मंत्रोच्चार किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने श्लोगों के संघर्ष की जीत होश् के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े। अपने पति और दो बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई प्रदर्शनकारी दिलानी निरंजला ने कहा कि आम दिनों में हमारे बच्चे नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दादा-दादी के पास जाते हैं, लेकिन आज हम उन्हें देश की वास्तविक स्थिति दिखाने के लिए यहां लाए हैं। उन्होंने कहा, “हम उनसे झूठ नहीं बोलना चाहते कि देश में क्या हो रहा है। हम उन्हें गुमराह रख कर नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने गांव नहीं जाना चाहते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ