आंध्र प्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में आग से 6 की मौत, कई घायल
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी के एलुरू में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गयी। समाचार भेजे जाने तक 6 लोगों ंकी मौत और कई के घायल होने की सूचना थी। उधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में बुधवार देर रात आग लग गयी थी। दमकल की 6 गाड़ियों ने सबेरे लगभग 3 बजे आग पर काबू पाया। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को तकरीबन आधी रात को एक दवा इकाई में काम करने के दौरान आग लग गयी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है दुर्घटना की वजह गैस रिसाव के कारण एक रिएक्टर विस्फोट में आग लगना हो सकता है। घटना आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्कीरेड्डीगुडेम की है। जानकारी के आनुसार आग लगने के समय 18 मजदूर फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews