Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार के भागलपुर में रामनवमी को 5 लाख दीपकों से बनेगा भगवान श्रीराम का भव्य स्वरूप

बिहार के भागलपुर में रामनवमी को 5 लाख दीपकों से बनेगा भगवान श्रीराम का भव्य स्वरूप 

 भागलपुर। रामनवमी पर्व को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। रामनवमी को लेकर बिहार में भी खास तैयारियां चल रही है। इस कड़ी में भागलपुर में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। शहर के लाला लाजपत राय शाखा मैदान में पांच लाख दीपकों के बीच भगवान श्रीराम का भव्य स्वरूप बनकर तैयार हो गया है। इसे देखने के लिए कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री के साथ जाने माने हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। दीपक को सजाने के लिए बिहार-बंगाल के कलाकार भागलपुर पहुंच कर इसे फाइनल टच दे रहे हैं। 7800 स्क्वायर फीट में पांच लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। मोजाइक आर्ट द्वारा अभी तक 5400 स्क्वायर फीट में दीपक जलाने का गिनीज वल्र्ड रिकार्ड है। इस रिकार्ड को तोडने की योजना बनाई गई है। गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की गणना करने के लिए तमिलनाडु से अधिकारी भी बिहार के भागलपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को ही भूमि पूजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चैबे हैं। भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच से सात लाख दीपों का इस्तेमाल होगा। मुंबई में वर्ष 2020 में 5,400 वर्गफीट में भगवान राम का दरबार दो लाख दीपों से बनाया गया था जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी दर्ज है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ