सत्ता में होता तो युद्ध न होता: ट्रम्प

सत्ता में होता तो युद्ध न होता: ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार मौजूदा प्रेजिडेंट बाइडन पर खूब हमले कर रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने कहा है कि बाइडन का यूक्रेन संकट से कुछ लेना-देना नहीं है।डोनाल्ड ट्रम्प जॉर्जिया में कॉमर्स पर आयोजित एक विशाल जीओपी रैली में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘जो बाइडन ने यूक्रेन के साथ जो व्यवहार किया है, वैसा उन्हें नहीं करना चाहिए था। अगर मैं सत्ता में होता तो यह युद्ध कभी नहीं होता।’ रूस 33 दिन से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। यूक्रेनी मिलिट्री ने दावा किया है कि 18 दिन बाद रूसी सेना राजधानी कीव से पीछे हट रही है। रूसी सेना ने 10 मार्च को कीव को तीन ओर से घेर लिया था। अब ये उत्तरी हिस्से में रिग्रुप हो रही है। दूसरी ओर आज से तुर्की के इंस्ताबुल में दोनों देशों के बीच चैथे दौर की शांति वार्ता शुरू होगी। रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, अब तक सहमति नहीं बन पाई है। जेलेंस्की का कहना है कि हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तों के तहत समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, हम शांति वार्ता को लेकर न्यूट्रल नीति अपना रहे हैं। व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि शांति वार्ता 29 मार्च से शुरू होगी और बुधवार (30 मार्च) को समाप्त होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ