Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कचरे में फेंका हाई ड्राइव जिसमें थी बिटक्वाइन की चाबी

कचरे में फेंका हाई ड्राइव जिसमें थी बिटक्वाइन की चाबी 

लंदन। कभी-कभी एक छोटी सी गलती के लिए जिंदगी भर अफसोस करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही ब्रिटेन में रहने वाले एक आईटी इंजीनियर के साथ भी हो रहा है। सालों पहले हुई एक गलती, आज उसे लगभग 34 अरब रुपये की पड़ रही है। दरअसल, जेम्स हॉवेल्स नाम के इस इंजीनियर ने गलती से अपनी हार्ड ड्राइव को कचरे में फेंक दिया था, जिसमें एक क्रिप्टोग्राफिक प्राइवेट की स्टोर थी। ये ‘की’ एक तरह से जेम्स के पास मौजूद बिटकॉइन की चाबी है और उसकी गैर-मौजूदगी में जेम्स अपने बिटकॉइन तक नहीं पहुंच सकते। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी इंजीनियर जेम्स हॉवेल्स ने 2013 में गलती से न्यूपोर्ट, वेल्स में अपनी हार्ड ड्राइव को कचरे में फेंक दिया था। इस हार्ड ड्राइव में जेम्स की बिटकॉइन की प्राइवेट की स्टोर थी। आज बिटकॉइन की कीमतें आसमान छू रही हैं और जेम्स की बिटकॉइन की कुल वैल्यू बढ़कर 340 मिलियन पाउंड (¼34]33]98]35]916 रुपये) पहुंच गई है। ऐसे में वो हर हाल में हार्ड ड्राइव वापस पाना चाहते हैं। अपनी डूबती किस्मत को बचाने के लिए जेम्स ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के डेटा एक्सपर्ट की मदद भी ली है। जेम्स हॉवेल्स ने स्थानीय प्रशासन को यह भी प्रस्ताव दिया है कि बिटकॉइन बेचकर वो उसका कुछ हिस्सा शहर के कोविड-रिलीफ फंड को दे देंगे। लेकिन अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन जेम्स को खुद वहां जाकर अपनी हर्ड ड्राइव ढूंढने की इजाजत भी नहीं दे रहा है। अधिकारियों के इस रवैये से जेम्स नाराज और आहत हैं। उन्होंने खोज को अंजाम देने के लिए दुनियाभर के इंजीनियरों, पर्यावरणविदों और डेटा रिकवरी विशेषज्ञों से संपर्क किया है। अब वह नासा के साथ-साथ ऑनट्रैक कंपनी की मदद भी ले रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ