Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

करांची में ओमिक्रान का मिला मरीज

करांची में ओमिक्रान का मिला मरीज 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एंट्री मार दी है। कराची में एक मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। आगा खान विश्वविद्यालय अस्पताल ने बताया कि जीन सिक्वेंसिंग के माध्यम से एक मरीज में नए कोरोना वायरस वेरिएंट का पता चला है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया के जरिए सामने आई हैं। ओमिक्रॉन का केस मिलने के बाद पाकिस्तान की इमरान खान सरकार अब टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रही है। साथ ही लोगों को जितना हो सके घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। इसके बाद नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने एक ट्वीट कर कहा, ‘इस्लामाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इस बात की पुष्टि करने में सक्षम है कि कराची से हाल ही में संदिग्ध सैंपल वास्तव में सार्स-कोव2 का ‘ओमिक्रॉन वेरिएंट’ है। यह पहले मामले की पुष्टि हुई है, लेकिन मामलों की पहचान करने के लिए सैंपलों की लगातार निगरानी की जा रही है।’ इससे पहले पाकिस्तान में प्रांतीय सिंध स्वास्थ्य विभाग और आगा खान विश्वविद्यालय अस्पताल के अधिकारियों ने कराची में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के ‘अत्यधिक संदिग्ध’ मामले का पता लगाने की घोषणा की थी। सिंध प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अजरा फजल पुचुहो ने कहा था कि मरीज की आयु 57 वर्ष है, लेकिन स्थानीय समाचार चैनलों ने बताया कि इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गयी महिला की आयु करीब 65 वर्ष है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि मरीज में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और उसे घर पर आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ