Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उत्तरप्रदेश में हिन्‍दू जनजागृति समिति द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन !

उत्तरप्रदेश में हिन्‍दू जनजागृति समिति द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन !

२५ एवं ३१ दिसंबर को सार्वजनिक स्‍थानों पर पटाखे जलाने एवं मद्यपान पर प्रतिबंध लगाया जाए !- राष्‍ट्रप्रेमियों की मांग

३१ दिसंबर की रात्रि बडी मात्रा में धूम्रपान, मद्यपान, मादक पदार्थों का सेवन करना, तेज आवाज के पटाखे जलाकर प्रदूषण करना, कर्णकर्कश ध्‍वनिवर्धक लगाना, अश्‍लील हावभाव कर नाचना, अपशब्‍द बोलना, लडकियों को छेडना-विनयभंग-बलात्‍कार आदि कुकृत्‍य होते हैं | मद्यपान कर तीव्र गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं | गंभीर बात यह है कि, इस रात्रि से मद्यपान आरंभ करनेवाली युवापीढी की संख्‍या अत्‍यधिक है तथा इनमें अवयस्‍क युवा और युवतियों का भी समावेश है | फलस्‍वरूप कानून और व्‍यवस्‍था की दृष्‍टि से गंभीर स्‍थिति उत्‍पन्‍न हो रही है | उसका अतिरिक्‍त तनाव पुलिस और प्रशासन पर आता है | इन सब संकटों को रोकने की दृष्‍टि से हिन्‍दू जनजागृति समिति तथा अनेक राष्‍ट्रप्रेमियों ने वाराणसी के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया |
अतः क्रिसमस निमित्त २५ दिसंबर व ईसाई नववर्ष निमित्त ३१ दिसंबर को होनेवाले सर्व प्रकार के सार्वजनिक समारोहों पर (‘सेलिब्रेशन’पर) और पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए | इस रात्रि राज्‍य के प्रमुख पर्यटनस्‍थल, किले, ऐतिहासिक स्‍थल आदि सार्वजनिक स्‍थानों पर जाने हेतु रोक लगाई जाए | सार्वजनिक स्‍थानों पर मद्यपान-धूम्रपान एवं पार्टियां करने पर प्रतिबंध लगाया जाए | पुलिस के गश्‍ती दल नियुक्‍त कर इसका उल्लंघन करनेवालों पर कार्यवाही की जाए | आनेवाले ३१ दिसंबर को राज्‍य के किले, पर्यटनस्‍थल, ऐतिहासिक व सार्वजनिक स्‍थल पर मद्यपान, धूम्रपान, पार्टियां करना और सार्वजनिक स्‍थानों पर पटाखे जलाना प्रतिबंधित करने का आदेश दिया जाए | इन स्‍थानों पर कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस दल का नियोजन कर समाज की कुप्रवृत्तियों पर रोक लगाई जाए तथा नीतिमान समाज बनाने हेतु सहयोग किया जाए, ये मांग आज हिन्‍दू जनजागृति समिति ने प्रशासन से की है |

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ