मर्यादा ही भूल गये कांग्रेस के विधायक आर रमेश कुमार
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने विधानसभा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो।’ उन्होंने ये बयान उस वक्त दिया जब विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की दशा को पटल पर रखना चाह रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के पास वक्त की कमी थी और उन्हें शाम छह बजे तक चर्चा को पूरा कराना था जबकि विधायक समय बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे। कागेरी ने हंसते हुए कहा, ‘मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें।’ उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत केवल इतनी है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘देखिए, एक कहावत है- ‘ जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।’ कर्नाटक विधानसभा में रेप पर दिए बयान (मजाक) पर माफी मांगने में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को केवल छह मिनट लगे क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष ने विरोध कर रही महिला सदस्यों को इस मुद्दे पर एक भी शब्द बोलने की अनुमति नहीं दी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार को सोशल मीडिया पर यूजर्स का और सदन में कांग्रेस और बीजेपी की महिला सदस्यों का गुस्सा झेलना पड़ा। विपक्षी दलों ने तो इसे कांगे्रस नेतृत्व के लिए शर्मनाक बताते हुए रमेश कुमार को पार्टी से निष्कासित करने की मांग तक कर दी। राहुल और प्रियंका गांधी ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। गत दिनों रमेश कुमार का ‘रेप’ वाला बयान तब आया जब विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने हाल ही में आई बाढ़ के कारण फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या पर सदस्यों की प्रतिक्रिया के बाद अपनी पीड़ा जाहिर की थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com