नीला अंबर नील गगन में ऊंची उड़े उड़ान
कीर्ति पताका नभ लहराये यश पाओ इंसान
नभ में तारे झिलमिलाए चांद सूरज सुंदर दमके
दिनकर करे रोशनी जग में धवल चांदनी चमके
पंख फैलाए पंछी उड़ते व्योम को छू जाते
खुले आसमान में सारे उन्मुक्त उड़ान पाते
नीली छतरी वाला करतार भगवान ऊपर रहता
कभी मेघ छाये अंबर में कल कल झरना बहता
कड़ कड़ करे दामिनी दमके मूसलाधार बरसाता
गगन तले खड़ा कृषक भी मन ही मन हरसाता
आसमां की सैर बेटियां करती नई उड़ानों से
ऊंची सोच बनाओ कहता नभ सारे इंसानों से
रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com