Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फेंककर हथियार

फेंककर हथियार

         --:भारतका एक ब्राह्मण.
           संजय कुमार मिश्र"अणु"
----------------------------------------
फेंककर हथियार,
दो अब-
अपने लेखन को धारदार।।
      मन में ज्ञान भरता प्रकाश है,
      सारे दुर्गुण का करता नाश है,
      दिखता जीवन का भविष्य तब-
      अपने सारे तम को मार।१।
सच्चा जीवन साथी पुस्तक,
जिसके सम्मुख होते सब नत,
भाव अनोखा उठता उर में-
करता विघ्नों को पार।२।
      पढ लो जितना पढ सकते हो,
      चढ लो जितना चढ सकते हो,
      सबका राह सजा दो सुंदर-
      समझ जीवन दो चार।३।
जो जीवन में कलम उठाया,
नहीं किसीको वह भरमाया,
भय भ्रम को तो जीत लिया वो-
अपनेपन को वार।४।
       जिसने पाया काला अक्षर,
      वही हुआ स्वर्णिम हस्ताक्षर,
      सहचर साक्षर का बन जा तु-
      कर भव सागर को पार।५।
'मिश्रअणु' की सुंदर वाणी,
शिक्षा ही है जग कल्याणी,
जो भी सीखा उसने पाया-
हम का तम को मार।६।
----------------------------------------
वलिदाद, अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ