बेबस नारी.......
उसकी कोख से जन्मा
बेटा
भूख से तड़फ कर मर गया।
उस पर ही
अपने बेटे को खाने का
इल्जाम लग गया।
किसी ऩे नहीं सोचा
चार दिन से भूखी माँ
अपने बच्चे को
दूध कैसे पिलाएगी?
विडम्बना
अपने ही बच्चे की
हत्यारिन कही जायेगी।
किसी ऩे नहीं पूछा
उसके निकम्मे पति से
कब तक खटिया पर बैठा
तम्बाकू पीता रहेगा?
औरत की देह को
गीली माटी सा
रौंदता रहेगा?
अपनी बदकिस्मती का
ठीकरा भी
उस अबला के सर पर ही
फोड़ता रहेगा?
इस बार उसने
बेटी जनी।
ननद और सास की
भ्रकुटी फिर तनी।
निपूती होने का दाग
बेचारी पर लगा दिया
उस बेबस को
घर से बाहर
निकाल दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com