Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद

आजादी के आप महानायक देशभक्ति भाव भरा 
विनय सादगी सेवा का यशोगान गा रही वसुंधरा

बागडोर कर कमलों से जन मन हितकारी रहे सदा 
राष्ट्रपति पद शोभित किया सुंदर छवि भावन अदा

दया शील करुणा भाव संस्कार भरा आचरणों में 
राष्ट्र धारा हृदय में उमड़े राजनीति समीकरणों में

प्रथम नागरिक वतन के भारत रत्न सम्मान मिला 
मुस्कानों के मोती बांटे सकल विश्व यशोगान मिला

राष्ट्र रत्न हिंद देश के जनप्रिय आदर्श हमारे हो 
महकती फिजाएं सारी भारत भूमि के सितारे हो

आजादी के महासमर में क्रांतिवीर तुम नायक हो 
वतन परस्ती जोशीले जन जन के सहायक हो

संविधान के शिल्पकार वक्ता अधिवक्ता हो प्यारे 
कलम के रहे सच्चे प्रहरी सबकी आंखों के तारे

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ