Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रियंका का महिला ट्रम्प कार्ड

प्रियंका का महिला ट्रम्प कार्ड

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार उत्तर प्रदेश मंे महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भले ही यह कहते हैं कि पार्टी को इस बार के चुनाव में प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं लेकिन प्रियंका का महिला कार्ड चर्चा में है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छात्राओं को स्कूटी समेत कई आश्वासन दिये हैं। वे कांग्रेस को मुकाबले मंे लाना चाहती हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं के लिए पार्टी का अलग घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र का नाम ‘शक्ति विधान’ रखा है। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र में 12वीं में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा को स्मार्टफोन और ग्रेजुएशन कर रही लड़कियों को फ्री स्कूटी देने जैसे कई बड़े वादे किए। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के ही चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने इसके लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा भी दिया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘हम राजनीति में 40 फीसद महिलाओं को हिस्सेदारी देंगे। यूपी में कामकाजी महिलाओं की 9.4 फीसद भागीदारी है। हम 20 लाख में से 8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी देंगे। 50 लाख तक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं को टैक्स में छूट मिलेगी। आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देंगे। 50 फीसद राशन की दुकानों का प्रबंध महिलाओं को मिलेगा। 10़2 छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा और स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया, ‘यूपी में वीरांगनाओ के नाम पर 75 प्रतिशत दक्षता विद्यालय बनेंगे। सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला पंचायत का निर्माण होगा। 1 हजार रुपये प्रति माह वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी। गरीब परिवारों को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा। हर बच्ची के पैदा होने पर एफडी करवाई जाएगी।’
प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैं। स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।’ उन्होंने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने इससे पहले ट्वीट कर कहा, ‘यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भूमिका के लिए मील का पत्थर बनेगा। पिछले कई महीने में यूपी कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिलाओं से सलाह-मशविरा किया और उनके लिए एक नई राह बनाने का खाका तैयार किया। शक्ति विधान गृहणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं-सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज का प्रतिबिंब है।’
प्रियंका गांधी राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस को मजबूत कर रही हैं। इसी सिलसिले में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को संगठन और चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में इन विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रियंका गांधी के बुलावे पर वरिष्ठ विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अरुण वोरा दिल्ली गए हैं। इनके साथ ही विधायक रामकुमार साहू, अम्बिका सिंहदेव, रेखचन्द जैन, राजमन बेन्जाम, कुंवर सिंह निषाद समेत कई अन्य नेता दिल्ली पहुंचे। दिल्ली रवाना होने से पहले कुलदीप जुनेजा ने कहा था बैठक में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की गयीं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए सत्यनारायण शर्मा, भुवनेश्वर सिंह बघेल, इंद्रशाह मांडवी, कुलदीप जुनेजा, राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, गुलाब केमरो, रामकुमार यादव, अरुण वोरा को दिल्ली बुलाया गया है। इनके अलावा संगठन के नेता लक्ष्मण पटेल, मोतीलाल देवांगन, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, प्रेमचंद जायस, चेतराम साहू, चुन्नीलाल साहू, जनकराम वर्मा को दिल्ली बुलाया गया था।
प्रियंका ने महिलाओं को मुख्य रूप से साधा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी विधायक संगीत सोम के गनर की दबंगई का मामला सामने आया है। सिपाही सत्येंद्र ने बेहद मामूली विवाद में एक महिला को जमकर पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सत्येंद उस महिला को एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाते दिख रहा है। यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी का है, जहां सिपाही सत्येंद्र अपनी फैमिली के साथ किराए पर रहते हैं। उसी कॉलोनी में कई परिवार रहते हैं, जिसमें से सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला अपने घर के सामने वाले प्लॉट में कपड़े सुखाती हैं। बताया जाता है कि इसी कपड़े सुखाने की बात को लेकर विवाद हो गया और सिपाही ने महिला के साथ पहले गाली गलौज की और फिर जब विवाद बढ़ गया तो मारपीट शुरू कर दी। पुलिस की वर्दी और विधायक की हनक के आगे इलाके में किसी के बोलने की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर मौजूद एक शख्स ने सिपाही की करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं अब महिला अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंच गई। हालांकि इस मामले में पुलिसवाले भी सिपाही का साथ देते दिखे और एक क्रॉस तहरीर सिपाही से भी ले ली। अब पुलिस ने दोनों मामले की जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। प्रियंका ने कांग्रेसियों ने ऐसे मामलों मंे तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में माहौल पूरी तरह से गर्म है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर उनको अपने पाले में करने के लिए जुटी हैं। इसी बीच कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया की पार्टी को चुनाव आयोग ने स्थाई चुनाव चिह्न आवंटित किया है। राजा भैया की पार्टी का नया चुनाव चिह्न अब ‘आरी’ होगा। इससे पहले राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल का अस्थाई चुनाव निशान फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी था। चुनाव आयोग ने जैसे ही पार्टी का चुनाव सिबल आवंटित किया, वैसे ही राजा भैया ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी साथियों को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि चुनाव आयोग द्वारा जनसत्ता दल को ‘आरी’ चुनाव निशान आवंटित हुआ है।’ जानकारी के मुताबिक राजा भैया ने चुनाव आयोग को पहली पसंद के रूप चुनाव निशान ‘आरी’ आवंटित करने की माग की थी। इन छोेटे-छोटे दलों का बड़ा मोर्चा भी बन रहा है लेकिन प्रियंका कांग्रेस की अलग पहचान रखना चाहती हैं। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ