अभी ठहरो सनम मेरे जरा सी शाम होने दे पर खूब बरसीं तालियां
स्थानीय दानी बीघा स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में राष्ट्रीय स्तर की संस्था शब्द अक्षर के बैनर तले एक काव्य- संध्या का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शहर के जाने-माने शायर आफताब राणा तथा संचालन युवा कवि नागेंद्र केसरी ने किया।
नवोदित कवि हिमांशु चक्रपाणि ने अपनी ग़ज़ल की पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि "अभी ठहरो सनम मेरे, जरा सी शाम होने दे। कि दिल में जख्म है गहरा,जरा आराम होने दे।। चक्रपाणि की यह प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं-दर्शकों के मन मानस को झकझोर दिया। कई पुस्तकों के रचनाकार एवं फिल्म निर्देशक प्रभात बांधुल्य की लाजवाब मगही रचना-'एने ओने उड़इत हे रे चिड़ई, हाल उनकर बता दे रे चिड़ई'ने खूब तालियां बटोरीं। ईश्वर को अरदास करती तथा उपस्थित जनसमुदाय को भक्ति रस में डुबोती हुई स्वर साम्राज्ञी चौहान आरती सिंह ने कहा कि-'मेरे ईश्वर मेरे मौला यही अरदास है मेरी, सम्हालो जिंदगी मेरी खड़ी हूं आस में तेरी। हेड मास्टर चंद्रशेखर प्रसाद साहू की इस रचना- 'मन भीगा भीगा तरल हृदय मन मुग्ध मृदुल जागे सपने, आशा का निर्झर फूट पड़ा तट हैं उम्मीदों के अपने' पर खूब तालियां बरसीं।डा हेरंब कुमार मिश्र जो एक सुख्यात उद्घोषक हैं ने मगध की महिमा का बखान करते हुए कहा कि- 'मगह के बानी मगह के पानी मगह के भुइयां अउ असमान, मिलके आवऽ मिलजुल गावऽ मगही माटी के गुनगान। व्यंग्य कवि अनुज बेचैन ने गुरुजी को नसीहत देते हुए कहा कि-'हे गुरुजी बालकों का यह विनय सुन लीजिए, लीजिए मत एक पैसा खूब शिक्षा दीजिए'। धनंजय जयपुरी ने एक भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुत करते हुए कहा कि-'मैं दिवाना हुआ हूं तेरी याद में, मैं तड़पता रहा हूं तेरी याद में' जिसपर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। कवि श्रीराम राय ने अपनी प्रत्युत्पन्न मति से उपस्थित कवि-कवयित्रियों पर दो-दो पद्य पंक्तियां न्योछावर की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आफताब राणा ने कहा कि अर्श को गुमान है, पर फर्श ही पहचान है। इस संगोष्ठी में उपर्युक्त लोगों के अलावा शिक्षक नेता अशोक पांडेय, शिक्षक चंदन कुमार, कुंदन कुमार, रोहित कुमार उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com