Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बोरिस जानसन सातवें बच्चे के बने पिता

बोरिस जानसन सातवें बच्चे के बने पिता

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन  57 साल की उम्र में सातवीं बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। उनके प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी ने लंदन हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया है। दोनों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की योग्य टीम को उनकी देखभाल और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। इस साल की शुरुआत में कैरी जॉनसन का गर्भपात हो गया था। बोरिस जॉनसन ने इस साल मई में वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में कैरी जॉनसन (33) से बेहद साधारण तरीके से शादी की थी। इससे पहले कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन की पत्नी थीं। यह बोरिस जॉनसन की तीसरी शादी है। बोरिस जॉनसन की पूर्व पत्नी भारतीय मूल की मरीना व्हीलर से तलाक के बाद यह उनकी तीसरी शादी है। मरीना से उनके चार बच्चे हैं। बोरिस जॉनसन का उनकी आर्ट कंसल्टेंट हेलेन मैकिनटायर से भी अफेयर था, जिससे उन्हें साल 2009 में एक बच्चा पैदा हुआ था। उनकी पहली पत्नी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी।  

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ