Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चंदन मिश्र हिंदुस्तान (दैनिक) में दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे

चंदन मिश्र हिंदुस्तान (दैनिक) में दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे

झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह की खास खबर 
झारखण्ड ब्यूरो से प्राप्त खबर के अनुसार सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के महासचिव डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने बतायाकि पुण्य. सत्यनारायण मिश्र के यशस्वी पुत्र श्री चंदन मिश्र की नियुक्ति हिंदुस्तान (दैनिक) समाचार पत्र में दुबारा हुई है। पिछले साल 2020 में 58 वर्ष की आयु पूरी कर वह सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें हिंदुस्तान अखबार प्रबंधन फिर से ऊंचे पद पर नियुक्त किया है। उन्होंनेआज से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।
श्री चंदन मिश्र पत्रकारिता जगत से पिछले लगभग चार दशक से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इन्होंने वर्ष 1987 में अंग्रेजी अखबार से पत्रकारिता में करियर की शुरूआत की। 1988 में वे हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े। अविभाजित बिहार में दक्षिण बिहार के सर्वाधिक प्रसिद्ध 'रांची एक्सप्रेस' दैनिक अखबार में 12 वर्षों तक लगातार अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2000 में राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ दैनिक से जुड़कर इन्होंने 20 सालों तक विभिन्न पदों यथा राज्य ब्यूरो प्रमुख, समाचार संपादक और राजनीतिक संपादक के दायित्व का सफल निर्वहन किया।
आपने पास संसदीय रिपोर्टिंग के सिलसिले में देश के लगभग दो दर्जन से ज्यादा विधानसभाओं के अध्ययन- यात्रा का अनुभव है। साथ ही आपने आकाशवाणी, दूरदर्शन सहित विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए समाचार, समाचार विश्लेषण, विधानसभा कार्यवाही की समीक्षा, एंकरिंग और विशेषज्ञ की हैसियत से भी काम किया है। पिछले वर्ष ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ से सेवानिवृत्त होने के बाद विभिन्न समाचार पत्र और पत्रिकाओं के लिए लेखन का कार्य जारी रखा है। इसके अतिरिक्त तीन राज्यों से प्रकाशित होनेवाली पत्रिका ‘ माई स्टेट ’ का झारखंड संपादक के रूप में नई जिम्मेवारी का निर्वहन आपने किया। आपके पास जनजातीय और क्षेत्रीय समस्याओं पर रिपोर्टिंग का भी काफी लंबा अनुभव है।
महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी इनका असाधारण योगदान रहा है। पिछले दिनों ही इन्हें राँची में 'वैद्यास' संस्था द्वारा मग-विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
महासंघ-परिवार ने इनकी नियुक्ति पर हर्ष एवं व्यक्त करते हुए इन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई संदेश देने वालों में *सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण* के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय, मुख्य संरक्षक श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय, आचार्य लक्ष्मीनारायण पांडेय, आचार्य देवनाथ शास्त्री, श्री प्रकाश कुमार मिश्र, आचार्य कृष्णजी, प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मिश्र, महासचिव, डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ बृज बिहारी पाठक, कोषाध्यक्ष, श्री मनोज कुमार मिश्र, श्री सीताराम पाठक, रवींद्र कुमार मिश्र, मिथिलेश मिश्र, पंडित मृत्युंजय पाठक, महेश प्रसाद पाठक, श्री एम. के.मिश्र, संतोष मिश्र, अमरीष पाठक, जीतेश मिश्र के अलावे महासंघ के अन्य पदाधिकारी-गण शामिल हैं। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ