Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पाकर हमसफर

पाकर हमसफर

        --:भारतका एक ब्राह्मण.
          संजय कुमार मिश्र"अणु"
----------------------------------------
बडा बेखबर-
मैं चला जा रहा था डगर।
बिल्कुल अपनी मस्ती में-
न कुछ इच्छा न कोई डर।
   मेरे संग और भी लोग-
   चल रहे थे मिलाकर कदम।
   अपनी मंजिल की ओर-
   ठोककर अपना दमखम।
हम भी चल रहे थे-
आंखों में सपने पल रहे थे।
बडी मधुर कल्पना थी मन में-
और अंग-अंग मचल रहे थे।
     वो पास आई और मुस्कुराई-
     कुछ बात भी सुनाई देखकर।
     अब और चला नहीं जाता-
     अरे तुम जरा रुको तो इधर।
देखते हीं देखते वह-
ठहर सी गई पाने को उत्तर।
आंखों से कह रही रही थी-
मेरी बात सुन लो जरा ठहर।
       मैनें पुछा...बात क्या है?
       वह कुछ देखने लगी उपर।
       फिर मुझसे वो बोली-
       बनना चाहोगे मेरा हमसफर।
उसकी बातें सुन-
मेरा जी गया भर।
रुक गये पांव मेरे-
सफर में पाकर हमसफर।
----------------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ