यूक्रेन को लेकर पुतिन की नाटो को चेतावनी
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश नाटो से इस बात की गारंटी मांगेगा कि वह पूर्व की तरफ ना बढ़े। उन्होंने कहा कि मॉस्को पश्चिमी देशों से कहेगा कि वह और अधिक विस्तार और रूस की सीमाओं के पास उसे हथियार तैनात करने से रोकने की कोशिश भी ना करे। यूक्रेन पर आक्रमण करने की मॉस्को की कथित योजना को लेकर यूक्रेन और पश्चिमी देशों की चिंताओं के बीच पुतिन का यह बयान आया है।
रूसी राजनयिकों ने देश के पूर्व में अलगाववादी टकराव वाले क्षेत्र के पास यूक्रेन के सैन्य तैनाती के बारे में चिंता जताई है। पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में जोर देते हुए कहा कि रूस अपनी सुरक्षा की ठोस, विश्वसनीय और टिकाऊ गारंटी मांगेगा। पुतिन ने कहा, ‘अमेरिका और इसके सहयोगी देशों के साथ एक वार्ता में हम विशेष समझौते करने पर जोर देंगे, जो पूर्व की ओर नाटो को और अधिक बढ़ने से और रूसी क्षेत्र के पास हथयिार प्रणाली की तैनाती रोकने के संबंध में होगा।’ उन्होंने कहा कि रूस पश्चिमी देशों को इस मुद्दे पर विस्तृत वार्ता के लिए आमंत्रित कर रहा है और मॉस्को को अपनी सुरक्षा की कानूनी गारंटी की जरूरत होगी। रूसी नेता ने इस बात का जिक्र किया कि इस तरह के समझौते में सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com