Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शराब सभी पापो का जड़ है - एसडीपीओ

शराब सभी पापो का जड़ है - एसडीपीओ 

फतुहा-शराब मुक्त बिहार जागरूकता सायकिल रैली का आयोजन प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से फतुहा थाना परिसर से एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी ने हरी झंडी दिखाकर रबाना किया । एसडीपीओ ने कहा कि शराब सभी पापों का जड़ है । शराब का सेवन सेहत और दौलत दोनो को नष्ट कर देता है । शराबमुक्त बिहार बनाने में जन भागीदारी अति आवश्यक है । उन्होंने लोगो से अपील किया कि शराब तस्करों की सूचना देकर पुलिस को सहयोग करें । आपका पहचान गुप्त रखा जायेगा । वही फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि फाउंडेशन हर गाँव में नशा मुक्ति केंद्र खोलकर लोगो को शराब से होने बाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया साथ ही शराब तस्करों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस को सहयोग करेगा । उन्होंने युवाओं से अपील किया कि शराब के किसी तरह के उपयोग से बचें और अपना तथा अपने परिवार का भविष्य सँवारे। शराब की सूचना निर्भीक होकर पुलिस और फाउंडेशन को दे शराब तस्कर सीधे जेल जायेगा । सायकिल रैली में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,एसआई मिथलेश कुमार,एसआई ललित विजय , नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक पंकज कुमार,रवि प्रकाश, लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल, सह सचिव कपिलदेव प्रसाद, रवि कुमार,राउंसि कुमार, राजदीप,हिमांशु शर्मा,आर्यन कुमार,विकाश कुमार,रंजन कुमार, आर्यन कुमार समेत सैंकड़ो की संख्या में साइकलिस्ट ने भाग लिया फतुहा थाना से निकलकर गोविन्दपुर होते हुये बांकीपुर,कल्याणपुर, मकसूदपुर,मिर्जापुर नोहटा, स्टेशन रोड होते हुये एस के एम वी कॉलेज में आकर सभा मे तबदील हो गया जहाँ सभी ने शराब का सेवन न करेगे न करने देंगे का संकल्प लिया । जय जय बिहार नशा मुक्त बिहार, जिसका बाप पियेगा दारू उसका बेटा मारेगा झाड़ू, जो शराब का हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार के नारों से गूंज उठा फतुहा ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ