अमेरिका में बवंडर ने मचाई भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने की आशंका
टेनेसी। अमेरिका के कई प्रांतों में बवंडर व खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई। केंटुकी स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री, इलिनोइस स्थित अमेजन के भवन व अर्कासस स्थित एक नर्सिगहोम को काफी नुकसान पहुंचा है। कई भवन तो बुरी तरह ध्वस्त हो गए। इसमें कई लोगों की जान चली गई। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इसे राज्य आपदा घोषित किया है। बेशियर ने त्रासदी को दुखद बताते हुए मेफील्ड स्थित एक फैक्ट्री में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब बवंडर आया, तब फैक्ट्री में करीब 110 लोग मौजूद थे। हमें आशंका है कि इस भीषण त्रासदी में केंटुकी के 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मृतकों की संख्या 70 से 100 तक पहुंच सकती है। यह बहुत कठिन वक्त है। हम सभी की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com