तुलसी महिमा
----------------------
तुलसी महिमा गाईए,
तुलसी के गुण हजार।
ज्वर ,कफ सब दूर करे,
शुद्ध करे घर द्वार।।
विष्णु वृंदा का पूजन,
शुभ सुफल सुखदाई।
गोबर मिट्टी लीप आंगन,
सुन्दर मंडप सजायी।।
गन्ना मिष्ठान भोग लगा,
जगमग दीप जलायी।
तुलसी चौरा लग्न विवाह,
मधुर गीत है गायी।।
महकाती आंगन तुलसी,
स्वच्छता की पहरेदार।
तुलसी पूज वर मांगिए,
खुशहाल हो परिवार।।
सुषमा सिंह
औरंगाबाद
---------------------
( स्वरचित एवं मौलिक)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com