Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पूर्वांचल की सकारात्मक तस्वीर

पूर्वांचल की सकारात्मक तस्वीर

(डॉ. दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पूर्वी उत्तर प्रदेश यात्रा अनेक सन्दर्भों में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जम कर सराहना की। इसके साथ ही विपक्ष पर प्रहार किया। उत्तर प्रदेश में भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने में अमित शाह का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति सपा बसपा के बीच ही सिमटी थी। इस दौर में भाजपा मुख्य मुकाबले से बाहर थी। पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने के अनेक प्रयास व प्रयोग हुए। लेकिन इनका असर नहीं हुआ। ऐसे में अमित शाह ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी। अमित शाह,योगी आदित्यनाथ की कमान में पार्टी नम्बर एक बनी।
मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रयास फलीभूत हो रहे है। राष्ट्रीय नेताओं की यात्रा उत्तर प्रदेश के सत्ता पक्ष का उत्साह बढ़ाने में सहायक हो रही है। इस दृष्टि से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की काशी आजमगढ़ और बस्ती यात्रा महत्वपूर्ण है।अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है। काशी में उन्होंने सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत लोकसभा चुनाव की सफलता सुनिश्चित कर देगी। अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तीन सौ प्लस का मंत्र दिया। विधानसभा प्रभारियों के दायित्व को रेखांकित किया। उन्होंने योगी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों का उल्लेख किया। कहा कि पार्टी इस आधार पर पुनः जनादेश प्राप्त करेगी। आजमगढ़ में अमित शाह ने विपक्ष पर जम कर प्रहार किया। कहा कि चार दशक तक आजमगढ़ को आतंक और बीमारू जैसे शब्दों से नवाजा गया। योगी आदित्यनाथ सरकार यहां जिले की तस्वीर बदलने में जुटी हैं। जिले को राज्य विश्वविद्यालय की सौगात मिल रही है। इसका शिलान्यास अमित शाह ने किया। आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय करीब पचास एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत होगा। इसके निर्माण में एक सौ आठ करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ की भूमि को मां सरस्वती का धाम बनाने का काम किया है। आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश की धरती से विदेशी आक्रांताओं को खदेड़ने वाले महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखे जाने का सुझाव दिया। विगत लगभग पांच वर्षों में दस नये विश्वविद्यालय स्थापित किये गए। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय मेरठ, युनाइटेड विश्वविद्यालय प्रयागराज, गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा उत्तर प्रदेश स्टेट इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉरेन्सिक साइंसेज की स्थापना की गयी है। इसके अलावा, अनेक शिक्षण संस्थान खोले गये। उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गयी जिसमें पचहत्तर हजार से अधिक ई-कन्टेण्ट उपलब्ध हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रभावी अमल किया जा रहा है।आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय करीब पचास एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत होगा। इसके निर्माण में एक सौ आठ करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। यह अठारह माह में बन कर तैयार हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार सौ महाविद्यालय इससे सम्बद्ध होंगे।
अमित शाह ने कहा कि इस जिले की पहचान अयोध्या सिंह हरिऔध व श्याम नारायण पांडेय जैसे साहित्य सर्जकों से रही। ब्लैक पॉटरी जैसे खूबसूरत कुटीर उद्योग से रही। अस्सी के दशक से यह जिला माफियागिरी और टेरर कनेक्शन के नाम पर बदनाम हो गया। यहां स्थापित कारोबारी ही पलायित होने लगे। किसी भी बड़े शहर में आजमगढ़ का नाम खौफ का पर्याय हो चला था। जिले की विकासपरक पहचान की पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। उन्होंने बिना भेद भाव के विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आजमगढ़ के विकास की एक नई तस्वीर उभरने वाली है। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के जरिए आजमगढ़ प्रमुख कारोबारी और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा। यहां एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है। जल्द ही आजमगढ़ और आसपास के लोगों को बड़े शहरों के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। इतना ही नहीं आजमगढ़ के पारंपरिक कुटीर शिल्प ब्लैक पॉटरी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान योगी सरकार ने ही दिलाई है। यह कुटीर उद्योग प्रोत्साहन के अभाव में दम तोड़ रहा था। सरकार ने इसे आजमगढ़ की एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया है। पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश देश की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। वर्तमान में यह दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस अवधि में प्रदेश की जीडीपी को दस लाख नब्बे हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर इक्कीस लाख इकतीस हजार करोड़ रुपये पर पहुंचाया है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर सत्रह प्रतिशत से अधिक थी। आज कम होकर करीब चार प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दस से बढ़कर वर्तमान में चालीस तथा मेडिकल की सीटें बारह सौ से बढ़कर बत्तीस सौ हो गयी हैं।
राज्य सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीद की है। पहले प्रदेश में दो एक्सप्रेस वे थे, अब पांच एक्सप्रेस वे नये बन चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर पूर्वी उत्तर प्रदेश को मच्छर मुक्त किया गया। इससे पूर्वांचल में होने वाला दिमागी बुखार का प्रकोप समाप्त हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में आजमगढ़ की नई पहचान बनी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के विकास के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा। आजमगढ़ में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अमित शाह ने जनपद बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। उन्होंने करीब दो सौ करोड़ रुपये की नवासी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में प्रत्येक सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुम्भ आयोजित कर रहे हैं। नये भारत के नये उत्तर प्रदेश को इण्डिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों के निर्माण,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन एवं सौभाग्य योजना द्वारा लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान करने सहित पैंतालीस योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक लाभार्थियों को लोन प्रदान करने एवं सर्वाधिक पौध रोपण करने में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। एमएसएमई क्षेत्र के अन्तर्गत उद्योग स्थापित करने में प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को छत्तीस हजार करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने छियासी लाख किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया है। चार सौ पैंतीस लाख मी टन से अधिक धान एवं गेहूं किसानों से क्रय करते हुए इसके एवज में किसानों को अस्सी हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। प्रदेश की सत्ताईस मण्डियों को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। प्रदेश में नई चीनी मिलें स्थापित की गयी हैं। (हिफी)

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ